पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 2 साल पहले ही बहन ने मुकर्रर कर दिया था जिंदगी का आखिरी दिन

2 साल पहले ही बहन ने मुकर्रर कर दिया था जिंदगी का आखिरी दिन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक । पीजीआई हॉस्टल में एमएलटी छात्रा प्रिया के सुसाइड मामले में शनिवार को उस वक्त नया मोड़ आया, जब महिला आयोग की टीम मामले का संज्ञान लेने पीजीआई अधिकारियों के पास पहुंचीं। यूं तो पुलिस कॉल डिटेल व जांच के आधार पर आत्महत्या का कारण पता लगाने में असमर्थ दिखी तो अधिकारियों ने माइग्रेन से पीड़ित होने के कारण प्रिया द्वारा यह कदम उठाने की बात कही, लेकिन इसी बीच टीम के सामने पहुंचे छात्रा के भाई ने अजीबो-गरीब कहानी बताई, जिसे सुन निदेशक ऑफिस में सन्नाटा पसर गया। अंधविश्वास हो या कुछ और, लेकिन नया मोड़ आने के बाद अब सुसाइड केस सुलझाने के लिए शायद पुलिस को तांत्रिकों की चौखट पर माथा टेकना होगा।
दो साल पुरानी कहानी
आयोग को सुनाई
प्रिया से जुड़ी दो साल पुरानी दास्तां सुनाते हुए उसके भाई ने बताया कि प्रिया का लक्ष्य एमबीबीएस डॉक्टर बनना था। दो साल पहले उसने दिल्ली में कोचिंग शुरू की। प्रिया की रूममेट पर कुछ ऊपरी हवा का चक्कर था। यह सुनकर प्रिया ने रूममेट का मजाक बनाते हुए भूत-प्रेत में विश्वास न करने की बात कही। भाई ने बताया कि उसके बाद जो परेशानी रूममेट को थी, वह प्रिया को हो गई। तांत्रिक-पंडित आदि से काफी इलाज कराया, तब जाकर कुछ हालत ठीक हुई।
नाखून से दीवार पर लिखा था 5 फरवरी
प्रिया के भाई ने बताया कि दो साल पहले प्रिया ने अजीबो-गरीब व्यवहार शुरू कर दिया। उसने अपने नाखून से दीवार पर 5 फरवरी लिखते हुए बड़बड़ाया कि तूने मेरा मजाक बनाया, इसलिए अब तुझे अंजाम भुगतना पड़ेगा।
भाई ने बताया कि प्रिया ने दीवार पर 5 फरवरी लिखा था, लेकिन साल का जिक्र नहीं किया। और जब आत्महत्या की तारीख 5 फरवरी ही थी। उस दिन भी उसने दो साल पहले जैसा ही व्यवहार किया था।