रोहतक. नगर निगम के पार्षदों की 27 जनवरी को संभावित बैठक टल गई है, क्योंकि सोमवार को मेयर रेणु डाबला विधायक भारत भूषण बतरा के साथ दिल्ली जाएंगी। जहां पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से खोखराकोट से लगते एरिया में विकास कार्य करवाने के लिए बैठक होगी।
शहर की 34 कालोनियों में विकास कार्य कराने का रास्ता साफ होने के बाद केवल खोखराकोट व उसके चारों तरफ का एरिया ही विकास कार्यों से वंचित है। यह एरिया वार्ड तीन व वार्ड चार में आता है, जहां बिजली, पानी, सीवरेज व सड़क की सुविधाएं प्रतिबंधित हैं।
विधायक भारत भूषण की पहल पर नगर निगम प्रशासन ने पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से बातचीत की थी, कि आबादी वाले एरिया में निश्चित सीमा में मूलभूत सुविधाएं देने की अनुमति दी जाए। विभाग इसके लिए सहमत हो गया है। इसके चलते 27 जनवरी को दिल्ली में बैठक होगी।