(फाइल फोटो।)
रेवाड़ी। बावल क्षेत्र के खिजूरी गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। तीन बदमाशों ने महिला से दुष्कर्म कर उसके तीन साल के बेटे का कत्ल कर दिया। बदमाशों ने मासूम का शव बोरे में बांधकर घर में ही टंकी के पीछे छिपा दिया। अपने बेटे की मौत के बाद घबराई महिला किसी तरह बदमाशों के चंगुल से बचकर भाग निकली और लोगों को वारदात की जानकारी दी। गांव के सरपंच की शिकायत पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव को बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
खिजूरी का सतीश करीब 15 दिन पहले यूपी की एक महिला को अपने घर ले आया। उसने उसे अपने घर में रखा और कई दिन तक उससे दुष्कर्म करता रहा। 10 दिसंबर को सतीश ने अपने गांव के ही जयपाल व हवासिंह के साथ शराब पी। शराब पीने के बाद तीनों ने उक्त महिला से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके तीन साल के बेटे राजू का कत्ल कर दिया और शव को बोरे में बांधकर टंकी के पीछे छिपाकर भाग गए।
आगे की स्लाइड में पढ़िए 'सरपंच ने दी पुलिस को सूचना'...