पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

झज्जर में कार और ट्राले की भिड़ंत, टक्कर के बाद फंसी रही कार, 4 की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर। दुलीना के समीप रविवार सुबह हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक बहुझोलरी में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गुड़गांव के गुजरवास के रहने वाले 62 वर्षीय महेंद्र अपने साले सत्यनारायण की बेटी की शादी में शामिल होने आ रहे थे।
कार में इनके तीन दोस्त मूल रूप से बहुझोलरी एवं पिछले 15 साल से फरीदाबाद में रहने वाले 45 वर्षीय विद्यानंद, तिगांव के रहने वाले 45 वर्षीय राजेंद्र व 42 वर्षीय महेश मौजूद थे। कार राजेंद्र चला रहा था।
दुलीना के समीप कार की भिड़ंत सामने से आ रहे ट्राले से हो गई। इसमें कंटेनर रखे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार ट्राले में फंस गई। सूचना के बाद सदर एसएचओ जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी को बाहर निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।