पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमडीयू में डेढ़ लाख का तार चोरी सीसीटीवी में कैद हुईं 4 महिलाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(आरोपी महिलाएं पीजीआई पुलिस थाना में बैठी हुईं।)
रोहतक। एमडीयू के बायोसाइंस व केमेस्ट्री विभाग के पास बने स्टोर रूम से डेढ़ लाख कीमत का तांबे का तार चोरी हो गया। सप्ताहभर से परेशान सुरक्षाकर्मियों को रविवार को बड़ी कामयाबी मिली। स्टोर रूम का ताला तोड़ने वाली कूड़ा बीन रही महिलाओं को पकड़ लिया गया है।
इन महिलाओं के चेहरे एमडीयू के सीसीटीवी में कैद हो गए थे। इनकी पिछले रविवार से ही तलाश हो रही थी। यहां तक कि चोरी की वारदात की भी किसी को शिकायत नहीं दी गई थी। रविवार को सुरक्षाकर्मियों रामकुमार व उनकी टीम ने इन्हें पकड़कर पीजीआईएमएस थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
ऐसे दिया घटना को अंजाम

हुआ यूं कि रविवार को बीते रविवार को सुबह सवा 11 बजे एक-एक कर तीन कूड़ा बीनने वाली महिलाएं बायो साइंस परिसर के पास पहुंची। इनकी हरकतें दोनों इमारतों पर लगे सीसीटीवी में कैद हो रही थी। इनमें से दो महिलाओं ने लोहे के गेट पर लगे कुंडी व ताले को करीब 25 मिनट की जद्दोजहद कर तोड़ दिया और यहां पर बिजली ठेकेदार के रखे डेढ़ लाख कीमत के तांबे के तार को चुरा लिया। इन महिलाओं का कहना है कि उन्होंने तार को कबाड़ी को बेच दिया है। ठेकेदार सत्यवान ने इसकी सूचना सुरक्षाकर्मियों को दी और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इनमें महिलाओं की हरकतें स्पष्ट देखी जा सकती हैं।
आगे की स्लाइड पढ़िए पूरी खबर...