पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मिशन 100 : 12 घंटे में 75 नापे, रिकॉर्ड से 25 किमी. दूर श्रीओम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. मौसम की बगावत के बावजूद रविवार को ठीक 2 बजे दिन में मिशन 100 की शुरुअात हुई। लाखनमाजरा के आर्यन पब्लिक स्कूल ग्राउंड से प्रधानाचार्य डॉ. राजन ने हरी झंडी दिखाकर फौजी श्रीओम को रवाना किया। इस दौरान उपस्थित कोच कृष्ण, प्रारंभिक गुरु जय भगवान राठी, माता-पिता,चाचा एवं मित्रों ने हौसला बढ़ाते हुए श्रीओम को शुभ कामनाएं दी। दौड़ की शुरुआत के पहले लिम्का बुक आॅफ दि रिकार्ड के मानक के अनुसार सारी औपचारिकताएं पूरी की गईं। श्रीआेम ने पिता आजाद सिंह, गुरु जय भगवान राठी, चाचा जयपान का आशीर्वाद लिया और स्ट्रार्टअप लाइन पर 10 किलो का पिट्ठू लादकर खड़े हो गए। जैसे ही हरी झंडी मिली श्रीओम के कदम मंजिल की ओर बढ़ गए। चार गाड़ियां साथ चल रही हैं। पहले 30 मिनट मेें श्रीओम ने 7 किमी की दूरी तय की। 3 घंटा 20 मिनट में 27 किमी और 4:16 घंटे में 33 किमी का सफर पूरा कर लिया। शाम 7 बजे तक श्रीआेम ने महज एक गिलास सादा पानी पीकर कदम दर कदम मंजिल की ओर चलते रहे।
फोटो- मकड़ौली टोल प्लाजा पर रात 1.40 बजे पहुंचे श्रीओम।