- Hindi News
- हरियाणा के \"3जी\' को भाजपा का \"2जी\' देगा टक्कर : कैलाश
हरियाणा के \"3जी\' को भाजपा का \"2जी\' देगा टक्कर : कैलाश
महेंद्रगढ़ | भाजपाके वरिष्ठ नेता कैलाश चंद्र शर्मा ने अपनी पार्टी के ही सांसद पर टिकट वितरण में करोड़ों रुपए के लेन-देन का आरोप लगाया है। पूर्व योजना आयोग के उपाध्यक्ष शर्मा ने रविवार को यहां कहा कि नारनौल से उनका टिकट कटने के पीछे क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह का हाथ है। इसके लिए पांच से दस करोड़ रुपए लिए गए। वहीं भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर िसंह ने इस आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने आरोप लगाने वाले कैलाश चंद्र शर्मा को कोर्ट में घसीटने की चेतावनी दी है।
भास्क न्यूज | रोहतक
विधानसभाचुनाव को लेकर भाजपा ने हिमाचल, मध्यप्रदेश और राजस्थान के करीब सौ नेताओं की टीम उतार दी है। 13 नेता तो सीएम सिटी में जमे हैं। चुनाव प्रभारी कैलाश विजयबर्गीय तो रोहतक में रुके ही हैं। महीने भर के लिए किराए की एक कोठी के बंद कमरों में व्यूह रचना की जा रही है। फिलहाल दो-दो नेता एक विधानसभा क्षेत्र में जाकर फीडबैक ले रहे हैं। लोगों की समस्याओं पर रिपोर्ट बनाई जा रही है। हरियाणा में उन्हीं कार्यकर्ताओं को भेजा जा रहा है जो बूथ एक-एक मतदाता को जोड़ने में माहिर है। इन्हीं नेताओं के हाथों ही बूथ प्रबंधन रहेगा। हरियाणा के लिए खास रणनीति के केंद्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, जेपी नड्डा, कैलाश विजयवर्गीय और जगदीश मुखी को शामिल किया गया है। इसी टीम ने उत्तरप्रदेश में भी अमित शाह के साथ काम किया था।
बहादुरगढ़ | इनेलोको गत माह अलविदा करने के बाद भाजपा के नए सदस्य बने पूर्व विधायक नफेसिंह राठी ने प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राठी ने टिकट वितरण में भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया है।
पानीपत ग्रामीण सीट से भाजपा प्रत्याशी महीपाल ढांडा ने रविवार को बरसत रोड पर चुनाव कार्यालय खोला। इस दौरान भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे। इस दौरान डेढ़ घंटे तक रोड जाम रही और लोग परेशान होते रहे। फोटो : भगवानदास
भास्कर न्यूज | रोहतक/पानीपत
संचारतकनीकी में भले ही 2जी से 3जी आगे है लेकिन चुनावी दंगल में भाजपा 2जी को 3जी से बेहतर प्लान बता रही है। भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा-\\\"हरियाणा से 3जी को हटाकर 2जी लाना है। 3जी का मतलब- गुलाबी गैंग (हुड्डा की कांग्रेस), ग्रीन ब्रिगेड (इनेलो) और गुंडाराज। 2जी यानी- गुड गवर्नेंस।\\\' उन्ह