पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराबी बाप ने बच्चों समेत घर को लगा दी आग

शराबी बाप ने बच्चों समेत घर को लगा दी आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूंडरी| गांवबाकल में शनिवार की रात को एक बाप ने शराब पीने के बाद सामान के साथ बच्चों में आग लगा दी। आग लगाने से घर का समान जल गया। तीनों बेटे आग की लपटों में झुलस गए। एक की स्थिति को गंभीर देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया है। शराबी रामेश्वर की इस करतूत पर उसके पिता स्वरूप राम ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसका बेटा रामेश्वर उनसे अलग रहता है। जो शराब का सेवन करता है। शनिवार रात को शराब पीने के बाद उसकी प|ी सुनीता के साथ झगड़ा हुआ। एक कमरे में उसके तीनों बेटे सो रहे थे। उसने बच्चों के साथ सामान में आग लगा दी, जिसमें तीनों बच्चों झुलस गए। दीपक की हालत गंभीर देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया हुआ है। अभी मनदीप नीरज की हालत सामान्य है। पुलिस ने स्वरूप की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना पूंडरी के एसआई रणबीर सिंह ने बताया कि रामेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।