- Hindi News
- आरोपियों के पक्ष में शपथ पत्र देने वाली महिलाएं झूठी : पूजा
आरोपियों के पक्ष में शपथ पत्र देने वाली महिलाएं झूठी : पूजा
रोहतकमें कथित छेड़छाड़ की शिकार हुई दोनों बहनें आरती और पूजा शनिवार को दिल्ली पहुंची। दिल्ली में इन लड़कियों ने उन महिलाओं को झूठा बतलाया, जिन्होंने आरोपी लड़कों के पक्ष में शपथ पत्र दिया है। गौरतलब है कि आरती और पूजा ने 28 नवंबर को रोहतक की एक रोडवेज बस में तीन लड़कों की जमकर पिटाई की थी।
वुमन प्रेस क्लब में आईं दोनों बहनों के मुताबिक ये लड़के उनसे छेड़छाड़ कर रहे थे लेकिन बस में सवार कुछ महिलाओं ने आरती पूजा की बात को गलत बताया है। महिलाओं के मुताबिक लड़कों ने छेड़छाड़ नहीं की और पूरा झगड़ा सीट को लेकर हुआ था। दोनों बहनें ने बताया कि वे अब चाहती हैं कि हरियाणा सरकार आरोपी युवकों के पक्ष में शपथ पत्र देने वाली इन महिलाओं की भी जांच करे। आरोपी युवक फिलहाल जेल में हैं।
शपथपत्र देने वाली यात्री नहीं : दोनोंबहनों ने दावा किया कि लड़कों के पक्ष में शपथ पत्र देने वाली कई महिलाएं तो उस बस में यात्रा भी नहीं कर रही थी। आरोपी लड़कों को बचाने के लिए सीट की नकली कहानी गढ़ी गई। महिलाओं से जुड़ी एक संस्था ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक वुमन एसोसिएशन भी दोनों बहनों के समर्थन में गई है।
सरकारने किया था सम्मानित करने का फैसला : हरियाणासरकार ने मामला सामने आने के बाद पहले दोनों को सम्मानित करने का फैसला किया था लेकिन बाद में आरोपियों के पक्ष में शपथ पत्र दिए जाने और एक नया वीडियो सामने आने के बाद निर्णय स्थगित कर दिया गया था। मुख्यमंत्री खट्टर के मुताबिक जांच के बाद ही पुरस्कार का फैसला होगा।
रोहतक की दोनों बहनें पहुंची दिल्ली
खिजराबाद . स्कूलमें छात्र के साथ छेड़छाड़ एकांत में अश्लील हरकतें करने वाले टीचर के खिलाफ जिला बाल संरक्षण अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी रिचा ने पीड़ित के बयान दर्ज किए हैं। छात्र ने 6 दिसंबर को मामले की जानकारी दी थी। डीईओ आनंद चौधरी ने मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। दो दिन पहले छात्र के परिजनों ने आरोपी शिक्षक की पिटाई भी की थी।
यमुनानगर . गांवघौडंग में मंदिर पुजारी द्वारा बच्ची से छेड़छाड़ करने के मामले में कमेटी के सदस्यों बच्ची के पिता पर फैसले का दबाव बनाने की बात सामने आई है। बच्ची के पिता का आरोप है कि 30 नवंबर शाम को बेटी ने घटना के बारे में बताया था। इसके बाद हमने मंदिर कमेटी से बात