- Hindi News
- रामपाल की पेशी कल, हजारों समर्थक पहुंचे चंडीगढ़
रामपाल की पेशी कल, हजारों समर्थक पहुंचे चंडीगढ़
चंडीगढ़/मनीमाजरा| रोहतकके करौंथा आश्रम संचालक संत रामपाल की गुरुवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पेशी है। इसे लेकर यहां हजारों समर्थक पहुंच गए।
14 जुलाई को हिसार की जिला अदालत में कुछ लोगों के हंगामा मचाने, कोर्ट के बाहर चेन बनाकर वकीलों को रोकने और जज के खिलाफ नारे लगाने के मामले में हाईकोर्ट ने रामपाल को पेश होने के निर्देश दिए हैं। रामपाल की तरफ से हाईकोर्ट में जवाब दायर कर कहा गया है कि उनका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, हजारों रामपाल समर्थकों को पुलिस ने मनीमाजरा-पंचकूला बॉर्डर पर रोक लिया। समर्थक बसों ट्रकों मेें सवार होकर चंडीगढ़ जाना चाहते थे। एएसपी परमिंदर सिंह मनीमाजरा थाने के एसएचओ चरणजीत सिंह के नेतृत्व में भारी सुरक्षा बल यहां तैनात किया गया था। 14 जुलाई को हिसार जिला अदालत में हुई तोड़फोड़ पर जिला बार एसोसिएशन की शिकायत पर हाईकोर्ट ने मामले का संज्ञान लेते हुए आपराधिक अवमानना के तहत सुनवाई की। इस मामले में हाईकोर्ट ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा था कि न्यायपालिका के खिलाफ की गई गलत टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही इस घटना में शामिल सभी लोगों को सबूतों के आधार पर नोटिस जारी कर कोर्ट में तलब करने के निर्देश जारी किए थे।
चंडीगढ़ में डटे रामपाल समर्थक, लंगर की सेवा भी शुरू की।