पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा ने तैयार किया घोषणा पत्र दो दिन में किया जा सकता है जारी

भाजपा ने तैयार किया घोषणा पत्र दो दिन में किया जा सकता है जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाचुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रो. गणेशी लाल ने कहा कि पार्टी घोषणा पत्र की पांच कॉपी केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी गई हैं। ये घोषणा पत्र सरकारी दस्तावेज बनेगा। केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद आगामी दो दिन में घोषणा पत्र जारी कर दिया जाएगा। केंद्रीय नेतृत्व से जवाब आते ही घोषणा पत्र की प्रति छपाकर चंडीगढ़ से जारी कर दी जाएगी।

खुद चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि 90 सीटों पर मैं ही तो चुनाव लड़ रहा हूं। चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश में कई बड़े राष्ट्रीय नेता आएंगे। प्रदेश के चुनाव प्रचार प्रभारी डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस और इनेलो के राज को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और गुंडाराज बढ़ाने वाला बताया। साथ ही कहा कि बीते 15 साल से इनेलो और कांग्रेस के राज में सिर्फ घोषणाएं की गईं, काम नहीं हुआ। यहां तक कि इनके घोषणा पत्र भी पूरे नहीं हो पाए। हाल ये हुआ कि घोषणा पत्र पूरा कर पाने पर पहले भजनलाल और अब बिरेंद्र सिंह डूमरखां ने भी कांग्रेस को अलविदा कह दिया। इन घोषणा पत्रों की एक भी बात को पूरा नहीं किया गया। तो एसवाईएल पहुंची और ही प्रदेश 2012 से सरप्लस बिजली पैदा कर पाया। आज भी 8 से 9 घंटे तक ही बिजली मिल पा रही है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि दूसरी सूची जल्द ही आने वाली है। 43 सीटों की सूची में जो विरोध हुआ वो ना के समान था। वहीं 47 सीटों की सूची और बढ़िया रहेगी।

गणेशीलाल बोले, प्रचार के लिए कई राष्ट्रीय नेता भी आएंगे