- Hindi News
- आईजी को लिखा पत्र, अब 24 घंटे पीजीआई में घूमेगी राइडर
आईजी को लिखा पत्र, अब 24 घंटे पीजीआई में घूमेगी राइडर
हेल्थविवि के कुलपति का कार्यभार लेने के बाद पहली बार अधिकारियों की बैठक ली। शुक्रवार को कुलपति कार्यालय में बैठक के दौरान प्रभारी कुलपति डॉ. वीके जैन के तेवर खासा गरम दिखे। सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े करते हुए डॉ. जैन ने पुलिस पीजीआई सुरक्षा प्रबंधन को 24 घंटे अस्पताल परिसर में राइडर वाहन घुमाने का आदेश दिया।
साथ ही डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर डॉ. जैन ने कहा कि अगर किसी डॉक्टर के ऊपर अस्पताल में हमला होता है, तो इसकी जिम्मेवारी पुलिस पीजीआई सुरक्षा प्रबंधन की होगी। वहीं मेडिकल मोड़ पर आए दिन लगने वाले जाम को लेकर डॉ. जैन ने खासा नाराजगी व्यक्त करते हुए आईजी रेंज को पत्र लिख डाला। पत्र में डॉ. जैन ने साफ लिखा कि पीजीआई में रोजाना करीब पांच हजार मरीज आते हैं। कई बार जाम लगने के बाद एंबुलेंस फंस जाती हैं, जिससे मरीज को अस्पताल तक लाने में देरी हो जाती है। इसलिए अस्पताल के आसपास के क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था मजबूत करने के लिए प्रशासन ठोस कदम उठाए। बता दें कि गुरुवार को डॉ. एसएस सांगवान की सेवानिवृति के बाद प्रतिकुलपति डॉ. वीके जैन को कुलपति का कार्यभार सौंपा गया। इस चुनौति पूर्ण जिम्मेदारी को बखूबी स्वीकार करते हुए डॉ. जैन ने सालों से चली रही अव्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों की जमकर क्लास ली। इस अवसर पर निदेशक डॉ. चांद सिंह ढुल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक चौहान परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार उपस्थित थे।
सरकारी दवाइयों की सूची होगी चस्पा
बैठकमें सरकारी दवाइयों का मुद्दा पुरजोर ढंग से उठा। डॉ. जैन ने फॉर्मेसी विभाग को दवाइयों के मामले में खूब लताड़ लगाई। उन्होंने अस्पताल की डिस्पेंसरी पर सरकारी दवाओं की सूची चस्पा करने का आदेश दिया। यही नहीं डॉ. जैन दवाइयों की खरीदी को लेकर भी आदेश दिया। उन्होंने कहा कि जरूरी दवाइयों को तुरंत खरीदा जाए। इसके लिए विभाग को चाहे जो भी करना पड़े। वहीं डॉ. जैन ने आपातकालीन विभाग के बाहर किसी की भी गाड़ी खड़ी होने देने का आदेश दिया। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी, पब्लिक हैल्थ बिजली विभाग के अधिकारियों को अधूरे कार्य जल्द से जल्द समय सीमा में पूरे करने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वें अब समय-समय पर औचक निरीक्षण किया करेंगे। साथ में प्रगति रिपोर्ट भी चैक करेंगे।
बागवानी विभाग पर गिरी गाज
बैठकमें सबसे पहले गाज बागवानी विभाग प