पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब केंद्र के पेंशनर्स की होगी डिजिटल लाइव सर्टिफिकेट

अब केंद्र के पेंशनर्स की होगी डिजिटल लाइव सर्टिफिकेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रसरकार के पैंशनर्स को अब अपने जीवित होने का सालाना लिखित प्रमाण-पत्र नहीं देना होगा। अब डिजिटल लाइव सर्टिफिकेट (जीवित प्रमाण पत्र) के जरिए ही उनकी पुष्टि हो सकेगी। खासतौर से सेना के पेंशनर्स के लिए ये दिक्कत आती थी कि उनके प्रमाण पत्रों के लिए चक्कर काटने पड़ते थे। अब उन्हें सिर्फ बैंक से भी हर साल ये सुविधा मिल सकेगी, फिलहाल उनके डिजिटल लाइव सर्टिफिकेट लघु सचिवालय के एनआईसी में बनाने शुरू कर दिए गए हैं। जिला में शुक्रवार 12 दिसंबर से प्रमाण पत्र बनाने का कार्य शुरू किया गया है जो 20 दिसंबर तक चलेगा।

रोहतक सहित देश के दस स्थानों को डिजिटल लाइव सर्टिफिकेट बनाने के लिए चुना गया है। इनमें जम्मू, जालंधर, लखनऊ, चंडीगढ़, भोजपुर, लुधियाना, आगरा, कानपुर और दिल्ली शामिल हैं। 12 दिसंबर से एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम में तीन तथा रक्षा पेंशन संवितरण कार्यालय (डीपीडीओ)में दो मशीनें लगाई जाएगी। पेंशनर्स को डिजिटल लाइव सर्टिफिकेट बनवाने के समय अपना आधार कार्ड और मोबाइल साथ लाना होगा। नवंबर माह में सभी पेंशनर्स को लाइव सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होता है। एडीसी अमित खत्री ने पेंशनर्स से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समयानुसार अपना डिजिटल लाइव सर्टिफिकेट बनवाएं। बैठक में एसडीएम डॉ. सुशील कुमार मलिक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीश गुप्ता, एलडीएम एनके बंसल, जिला सैनिक बोर्ड के सचिव कैप्टन वीएस नरवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।