पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बबीता समेत दो और अभियुक्त जेल भेजे

बबीता समेत दो और अभियुक्त जेल भेजे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसने सतलोक आश्रम प्रकरण में रामपाल की खास सेविका बरवाला निवासी बबीता को तीन दिन के रिमांड के बाद शुक्रवार को न्यायिक दंडाधिकारी प्रतीक जैन की अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसके अलावा पुलिस ने देशद्रोह के मामले में रोहतक के गांव गांधरा निवासी देवेंद्र और झज्जर के गांव बरहाना निवासी कृष्ण को भी अदालत में पेश किया, उन्हें भी जेल भेज दिया गया। दोनों को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। इंस्पेक्टर सुनीता शर्मा की टीम ने बबीता को कोर्ट में पेश किया। बबीता और बाद में गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों को 17 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

गायोंकी देखभाल संबंधी याचिका मंजूर : रामपालके अधिवक्ता अभिषेक चौधरी ने बताया कि अदालत ने दौलतपुर आश्रम में गायों की देखभाल संबंधी याचिका मंजूर कर ली है। गुरुवार को इस संबंध में अर्जी लगाकर कहा गया था कि दौलतपुर आश्रम में 20 गाय हैं। उनकी देखभाल करने वाला वहां कोई नहीं है। वे आश्रम के आसपास के लोगों के सहारे हैं। गायों की देखभाल की जिम्मेदारी की अनुमति आश्रम अनुयायी रणधीर दास, बलराम, दिलावर और मनोज को दी जाए। अदालत ने अर्जी मंजूर कर ली है।

50 और समर्थकों की तलाश

अधिवक्ताने बताया कि उन्होंने गुरुवार को अदालत में कहा था कि यदि पुलिस को इस मामले में अन्य लोगाें की तलाश है तो वह सूची सौंप दे, हम सरेंडर कराएंगे। पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें 50 समर्थकों की सूची सौंपी है।

बबीता