पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 7 गवाह गैर हाजिर टुंडा की अगली सुनवाई 20 फरवरी को

7 गवाह गैर हाजिर टुंडा की अगली सुनवाई 20 फरवरी को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेढ़दशक पहले किला रोड पुरानी सब्जी मंडी में हुए बम धमाकों के अभियुक्त अब्दुल करीम टुंडा को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां सात गवाहों की गैरहाजिरी के बाद आरोपी को दोबारा न्यायिक हिरासत में दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया गया। अब मामले की अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी।

1997 में शाम के समय पहले सब्जी मंडी बाद में किला रोड पर पांच मिनट के अंतराल पर बम धमाके हुए। धमाकों में एक दर्जन लोग घायल हो गए। डेढ़ साल बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के ही एक युवक को काबू किया, जिसे खुलासा किया कि उसने यूपी निवासी अब्दुल करीम टुंडा के कहने पर विस्फोट किए थे। हालांकि युवक बाद में साक्ष्यों के अभाव में बरी हो गया, लेकिन टुंडा पाकिस्तान भाग गया और कराची में लंबे समय तक रहा। पिछले साल जब वह नेपाल के रास्ते भारत में रहा था तो पुलिस ने धर दबोचा। तभी से उसके खिलाफ जिला अदालत में सुनवाई चल रही है। कोर्ट की ओर से मामले में आठ गवाहों को सम्मन भेजे गए थे, लेकिन सात गवाह शुक्रवार को पेश नहीं हुए। जबकि एक गवाह के परिजनों ने उसका मृत्यु प्रमाण पत्र भेजा है।

रोहतक किला रोड सब्जी मंडी में बम विस्फोट के अभियुक्त टुंडा को कोर्ट में किया पेश