- Hindi News
- मनीष ने 3 मिनट में 446 जंप लगा बनाया रिकॉर्ड
मनीष ने 3 मिनट में 446 जंप लगा बनाया रिकॉर्ड
रोहतक| सीबीएसईकी नेशनल रोप स्किपिंग प्रतियोगिता 9 से 11 दिसंबर तक इंदौर में आयोजित की गई। इसमें सिल्वर ओक स्कूल के मनीष ने 3 मिनट में 446 जंप लगाकर सीबीएसई का नया रिकार्ड बनाया। उसने 440 जंप का रिकॉर्ड तोड़ा और दो स्वर्ण पदक हासिल किए। इस स्कूल के दो छात्र मनीष सचिन ओल्हाण ने रोप स्किपिंग प्रतियोगिता में भाग लिया और दोनों ने प्रतियोगिता में छ: स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस मौके पर प्राचार्य पंकज रमन ने बच्चों की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह हमारे स्कूल के लिए ही नहीं बल्कि शहर के लिए भी गर्व की बात है। कोच सुनील वशिष्ठ ने बताया कि जहां मनीश ने तीन मिनट में 446 सचिन ने 30 सेकंड में 90 जंप लगाए। इनके अलावा स्कूल के अक्षय फौगाट ने स्वर्ण अंकित कुंडू ने एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस मौके पर स्कूल निदेशक गीता हुड्डा, जय सिंह अहलावत, प्रीति नासा, ललित, रजत उपस्थित रहे।