पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ताईक्वांडो में 9 पदक जीत जॅान वेस्ले प्रथम

ताईक्वांडो में 9 पदक जीत जॅान वेस्ले प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक| अंतरविद्यालय ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन जीडी गोयनका अंतरराष्ट्रीय स्कूल में जिला ताईक्वांडो संघ के तत्वाधान में हुआ। इसमें शहर के 9 स्कूलों के 127 बच्चों ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करते हुए जॉन वेस्ले ने 3 स्वर्ण, 3 रजत 3 कांस्य पदक हासिल कर प्रथम स्थान, 4 स्वर्ण पदक हासिल कर जीडी गोयनका ने द्वितीय स्थान एमडीएन ने 3 रजत 2 कांस्य हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जीडी गोयनका की प्राचार्या रोजीना मोहंती ने कहा की बच्चों में ताईक्वांडो के प्रति लोकप्रियता बढ़ाने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना चाहिए। इस मौके पर हरबीर अहलावत, भारतीय सेना की ताईक्वांडो टीम के सदस्य जितेंद्र अंतिल, हरियाणा पुलिस ताईक्वांडो टीम से जगपरवेश अहलावत, मनीष उपस्थित रहे।