विद्यार्थियों ने सीखी नेचुरल डाई आर्ट
रोहतक| स्टेटयूनिवर्सिटी में टेक्सटाइल्स डिजाइन के साप्ताहिक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने नेचुरल डाई की बारीकियां सीखीं। रंगों की विविधता एवं टाई एंड डाई के दौरान सामंजस्य बनाने की कला का भी अध्ययन किया। वर्कशाप में 18 बच्चे शामिल हुए, जिसमें विशेष रूप से उमंग, सलोनी, हिना, निधि, प्रियंका तथा शैलेश को नेचुरल डाई आर्टिस्ट अवधेश पांडेय ने प्राकृतिक रंगों के प्रयोग एवं मात्रा का अनुपात समझाया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से 16 डाई बनवाई। तैयार होने के बाद जिसका रंग और डिजाइन देखकर सभी खुश हो गए। वानस्पतिक रंगों के बारे में अवधेश ने नोट्स भी तैयार करवाए।