- Hindi News
- पुनर्मूल्यांकन में 50%परिणाम बदला तो रिजल्ट रिवाइज
पुनर्मूल्यांकन में 50%परिणाम बदला तो रिजल्ट रिवाइज
एमडीयू शैक्षणिक परिषद की बैठक में 55 एजेंडों पर लगी मुहर
अबएमडीयू में पुनर्मूल्यांकन परीक्षा को लेकर खासा ध्यान दिया जा रहा है। अभी तक 20 फीसदी से नीचे वाले का पुनर्मूल्यांकन नहीं होता था। शैक्षणिक परिषद (एसी) की बैठक में अब फैसला लिया गया है कि यदि एक क्लास विशेष में 90 फीसदी से अधिक बच्चे किसी पेपर में फेल होते हैं तो कुलपति की ओर से फ्रेश पुनर्मूल्यांकन करवा सकता है। साथ ही यदि इस पुनर्मूल्यांकन में 50 फीसदी बच्चों के परीक्षा परिणाम में अंतर पाया जाता है तो पूरे परिणाम को ही रिवाइज कर दिया जाएगा। मूल्यांकन के नियमों में अब फेरबदल कर दिया गया है। शुक्रवार को एमडीयू के आईएचटीएम में दोपहर बाद दो बजे से एसी की बैठक की गई। बैठक में 55 से ज्यादा शैक्षणिक मुद्दे रखे गए और इनपर मुहर लगाई गई। दो-तीन एजेंडों पर पुनर्विचार को लेकर दोबारा से पेश करने का भी मामला रखा गया है।
परिषद में वूमेन कॉलेज नांगल चौधरी, मातनहेल कॉलेज झज्जर, गवर्नमेंट कॉलेज मोखरा रोहतक, वूमेन कॉलेज जसौरखेड़ी झज्जर, वूमेन कॉलेज बाढड़़ा, वूमेन कॉलेज पाली रेवाड़ी, मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी कॉलेज खेड़ा सिवानी भिवानी, पीडीएम स्कूल ऑफ आर्किटेक्ट एंड टाउन प्लानिंग बहादुरगढ़ को अस्थाई मान्यता देने पर मुहर लगा दी गई।
सुरक्षा पर भड़के प्रोफेसर
एमडीयूमें सुरक्षा को लेकर अब एसी की बैठक में भी जमकर शब्दों के बाण चले। प्रो. आशीष दहिया के गोलीकांड को एक साल होने के बाद भी सुरक्षा बनने के मुद्दे पर बैठक में प्रोफेसरों ने सुरक्षा के लिए खूब हंगामा किया। वहीं आउटसाइडर आते हैं और शिक्षकों को भी धमकाते हैं। इस पर कुलपति को सफाई देनी पड़ी कि जल्द ही सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए विधायक से भी बात की गई है। देव कॉलोनी के रास्तों को बंद किया जा रहा है। साथ ही अन्य कदम भी उठाए जा रहे हैं।
परीक्षा नियंत्रक को बनाया सदस्य : शैक्षणिकपरिषद के नियमों में फेरबदल करते हुए परीक्षा नियंत्रक को सदस्य बनाया गया है। इसके लिए स्टेच्युट में ही संशोधन कर एजेंडा पास किया गया। अब इस मामले को ईसी की बैठक में रखा जाएगा और उसके बाद राज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
तोतीन साल के लिए लगेगी रोक : प्रोफेसरोंकी उपस्थिति को बढ़ाने और सभी को शामिल कराने के लिए अब सख्ती भी बरती जाएगी। इसके लिए एजेंडा पास करते हुए कदम उठाया गया है कि अब