पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलपीजी सब्सिडी | आधार कार्ड लिंक की धीमी प्रक्रिया के चलते लिया फैसला, कमेटी गठित

एलपीजी सब्सिडी | आधार कार्ड लिंक की धीमी प्रक्रिया के चलते लिया फैसला, कमेटी गठित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
12 फीसदी ही जुड़े आधार, अब फार्म नं. तीन भरें

घरेलूगैस कनैक्शन को अपने बैंक खाते से लिंक करवाने के लिए अब लोगों को बैंक जाने की जरूरत नहीं है। उपभोक्ताओं को केवल फार्म नंबर-3 भरकर बैंक खाते की पास बुक की फोटो प्रति सहित संबंधित गैस एजेंसी में जमा करना होगा। उपभोक्ताओं को मिल रही सब्सिडी को सीधे उनके बैंक खातों में डालने की प्रक्रिया को लेकर अब तक सिर्फ 12 फीसदी ही आधार जिले में एलपीजी एजेंसी पर लिंक हो सके हैं। इस आंकड़े को लेकर अधिकारियों में भी खासी चिंता है।

डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर फॉर एलपीजी सब्सिडी (डीबीटीएल) यानि पहल को लागू करने के लिए अब फार्म नंबर-3 में उपभोक्ता को 17 अंकों का गैस कनैक्शन आईडी भी भरना होगा जो सिलेंडर की प्रत्येक रसीद पर दर्ज होता है। इसके लिए एजेंसी उपभोक्ता को रसीद दे दी और उसके बाद प्राप्त फार्मों को बैंकों के अनुसार अलग-अलग करके एलडीएम को पहुंचाया जाएगा। गैस उपभोक्ताओं के बैंक खातों को उनके गैस कनेक्शनों से लिंक करने के लिए 31 दिसंबर तक का लक्ष्य रखा गया है। गैस कनेक्शन बैंक खाते का लिंक होने के बाद सिलेंडरों पर मिलने वाली सब्सिडी संबंधित उपभोक्ता के बैंक खाते में सीधी जमा हो जाएगी।

नोट : डीएफएससी विभाग से लिया गया आंकड़ा।

^फार्म तीन को ही भरा जाए तो सब्सिडी सीधे खाते में ही जाएगी। इसके लिए ग्राहकों को चाहिए कि जल्द से जल्द वे फार्म भरकर जमा कराएं। बैंक पासबुक की फोटो कॉपी बतौर आईडी लगाई जाएगी। जिसकी पास बुक पुरानी है उसे एक कैंसिल चैक भी लगाना होगा। अब एजेंसी संचालक ही फार्म एकत्र कर बैंक में भेजेंगे। -सतीशदहिया, जिलाखाद्य एवं पूर्ति विभाग के सप्लाई इंचार्ज

ग्राहकों को भरने होंगे ये फार्म

फार्मएक : येफार्म उन उपभोक्ताओं को भरना हैं जिनके पास आधार कार्ड तो हैं, लेकिन बैंक खाते से लिंक कराना है।

फार्मदो :ये फार्मवे उपभोक्ता ही भरेंगे जिनके पास आधार कार्ड हैं और उन्हें डिस्ट्रीब्यूटर से लिंक करवाना है।

फार्मतीन : येफार्म वे उपभोक्ता भरेंगे जिनके पास आधार नहीं है। उन्हें 17 डिजिट का एलपीजी आईडी नंबर जारी होगी और उसे बैंक के साथ लिंक करना होगा।

फार्मचार : यदिआपके पास आधार कार्ड नहीं है और बैंक में भी नहीं जाना चाहते तो फार्म चार में बैंक डिटेल भरकर डिस्ट्रीब्यूटर को जमा कराएं।

रीडर्स गाइड : वो सब जो आप जानना चाहते