इंटर कॉलेज महिला कुश्ती स्पर्धाएं 20 को
रोहतक| एमडीयूखेल परिसर में 20 दिसंबर को इंटर कॉलेज महिला कुश्ती प्रतियोगिता 21-22 दिसंबर को इंटर काॅलेज पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। खेल निदेशक डाॅ. डीएस ढुल ने बताया कि 20 दिसंबर को इंटर काॅलेज कुश्ती प्रतियोगिता महिला शुभारंभ होगी। सुबह 9 बजे से लेकर 10 बजे तक वेट होगा और प्रतियोगिता 11 बजे शुरू होगी। महिला कुश्ती खिलाडिय़ों के चयन के लिए 20 दिसंबर को दोपहर 2 बजे ट्रायल लिया जाएगा। 21 दिसंबर को इंटर काॅलेज कुश्ती प्रतियोगिता पुरुष का शुभारंभ होगा। इसके लिए 57, 65, 74 तथा 97 किग्रा भारवर्ग का वजन 20 दिसंबर को दोपहर 3:30 बजे होगा। बाउट्स 21 दिसंबर सुबह 9 बजे सेे शुरू होंगी। 61, 70, 86 तथा 125 किग्रा भारवर्ग के खिलाडिय़ों का वजन 21 दिसंबर को दोपहर 3:30 बजे होगा तथा बाउट्स 22 दिसंबर को सुबह 9 बजे शुरू होंगी। पुरुष कुश्ती खिलाडिय़ों के चयन के लिए 22 दिसंबर को दोपहर 2 बजे ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।