पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीआईए इंस्पेक्टर मनोज वर्मा का भौंडसी तबादला

सीआईए इंस्पेक्टर मनोज वर्मा का भौंडसी तबादला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक| रेलवेरोड पर आभूषण व्यापारी ओमप्रकाश सर्राफ की 80 लाख की लूट सेक्टर तीन से अपहृत किए गए किशोर को मुठभेड़ के बाद छुड़वाने वाले सीआईए इंस्पेक्टर मनोज वर्मा का भौंडसी तबादला कर दिया गया है। 12 दिसंबर को डीजीपी श्रीनिवास वशिष्ठ ने तबादला पत्र पर हस्ताक्षर किए। अचानक हुए तबादले से हर कोई हैरान है। शुक्रवार को डीजीपी कार्यालय की ओर से तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किए। इसमें रोहतक के सीआईए इंस्पेक्टर मनोज कुमार को 2 आईआरबी भौंडसी, भिवानी के इंस्पेक्टर कपिल कुमार को हिसार, झज्जर के इंस्पेक्टर सत्यनारायण को करनाल पानीपत के इंस्पेक्टर जसवंत को 4 एचएसपी मधुबन तबादला किया जाता है। साथ में निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित इंस्पेक्टर नए स्टेशन पर जाकर मुख्यालय में रिपोर्ट करेंगे।