- Hindi News
- रोहतक. रेलवेबाईपास विरोधी किसान संघर्ष समिति ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा
रोहतक. रेलवेबाईपास विरोधी किसान संघर्ष समिति ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा
रोहतक. रेलवेबाईपास विरोधी किसान संघर्ष समिति ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा के ड्रीम प्रोजेक्ट पर सवालिया निशान खड़े करते हुए मुख्यमंत्री से मामले की जांच करने की मांग की। समिति का आरोप है कि जिला राजस्व अधिकारी ने गलत रिपोर्ट पेश कर गरीब किसानों का जीना दूभर किया है। रोहतक-गोहाना-पानीपत रेलवे बाईपास प्रोजेक्ट को लेकर राजस्व विभाग की भेजी गई रिपोर्ट गलत है। प्रधान उमेद सिंह कुण्डू ने बताया कि इस संदर्भ में पीड़ित किसान भूमि अधिग्रहण अधिनियम 1894 की धारा (5) के अधीन आपत्तियां दायर भी कर चुके हैं। इस रिपोर्ट में किसानों द्वारा दायर की गई आपत्तियों का कोई संज्ञान नहीं लिया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार के दबाव में आकर तैयार की गई रिपोर्ट पर भू-मालिकों और प्रभावित ग्रामीण शहर की जनता का विश्वास नहीं है। इसीलिए जिला राजस्व अधिकारी की रिपोर्ट रद्द की जाए। साथ ही इसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए।
सांसद के ड्रीम प्रोजेक्ट पर उठाए सवाल