पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान में तोड़फोड़ के आरोपी 24 घंटे बाद भी गिरफ्त से बाहर, एसपी से मिले व्यापारी

दुकान में तोड़फोड़ के आरोपी 24 घंटे बाद भी गिरफ्त से बाहर, एसपी से मिले व्यापारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवाजीकालोनी बाजार में सरेआम दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले युवकों का वारदात के 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं है। मामले को लेकर शुक्रवार दोपहर बाद बाजार के दर्जनों व्यापारी एसपी शशांक आनंद से मिले और आरोपियों को पकड़ने की मांग की। एसपी ने कहा कि पुलिस प्रयास कर रही है। उम्मीद है हमलावर जल्द पकड़े जाएंगे। उधर, व्यापारी नेताओं ने पुलिस प्रशासन को चेताया है कि हमलावर जल्द युवक नहीं पकड़े गए तो व्यापारी सड़क पर आने से नहीं चूकेंगे।

कालोनी निवासी अनिल उर्फ सागर की बाजार में चूडिय़ों की दुकान है, जिसका संचालन उसकी प|ी निधि करती है। गुरुवार शाम को चार युवक दुकान पर आए और सागर के बारे में पूछा। जब प|ी ने कहा कि क्या काम है तो युवकों ने कुछ नहीं बताया। थाेड़ी देर बाद सागर गया। आरोप है कि युवकों ने आते ही उस पर डंडों लात-घूसों से हमला बोल दिया। साथ ही दुकान के शीशे तोड़ दिए। पूरा दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद युवक धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।