- Hindi News
- डोभ धाम में कलश शोभा यात्रा आज, प्रवचन शुरू
डोभ धाम में कलश शोभा-यात्रा आज, प्रवचन शुरू
रोहतक। श्रीबाला जी धाम डोभ में 13 दिसंबर से 9 दिवसीय श्री रामचरित मानस प्रवचन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर शनिवार को सुबह 10:00 बजे कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो डोभ गांव में भ्रमण के उपरांत बाला जी धाम में आकर संपन्न होगी। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 3 बजे तक वृंदावन धाम से आए मानस व्यास पं. राधेश्याम आत्रेय श्रद्धालुओं को रामकथा सुनाएंगे। यह जानकारी श्री बाला जी सेवा मंडल रोहतक के प्रधान पुरुषोत्तम दास बंसल ने दी। इस धार्मिक कार्यक्रम में समिति के अमित सैनी, मनमोहन, सत्यवान, धर्मपाल रोहिला आदि विशेष सहयोग कर रहे हैं।