- Hindi News
- चिन्योट काॅलोनी में मिगलानी के पार्क का बिजली कनेक्शन काटा
चिन्योट काॅलोनी में मिगलानी के पार्क का बिजली कनेक्शन काटा
चिन्योटकाॅलोनी में अमित मिगलानी पार्क की बिजली निगम ने लाइट काट दी है। आरोप है कि समय पर नगर निगम प्रशासन ने बिल नहीं भरा, इसलिए यह कदम उठाया गया है। इस पर पार्क के प्रधान गुलशन बतरा ने निगम पर बेवजह लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया है।
विस चुनाव से पहले वार्ड 11 की पार्षद अनिता मिगलानी के पति अमित मिगलानी के नाम से पार्क का नाम रखा गया था। अनिता निगम के 20 में से 11 कांग्रेस समर्थित पार्षदों में से एक हैं। प्रधान का कहना है कि पार्क में मुख्य लाइट एवं सबमर्सिबल पंप लगा हुआ है।
साथ ही पार्क में रात के समय रोशनी रहती थी, लेकिन कई दिन पहले बिजली बोर्ड द्वारा बिजली का कनेक्शन काट दिया गया, जिससे पार्क में अंधेरा रहता है। उन्होंने कहा कि एक तरफ निगम प्रशासन पार्कों को विकसित करने के लिए ठेकेदारों को लाखों रुपए का भुगतान कर रहा है, दूसरी तरफ पार्क का कनेक्शन काट दिया गया।
पार्क के प्रधान ने लगाया प्रशासन पर लोगों को परेशान करने का आरोप