पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन सदस्यीय टीम गठित, कार्यकारी डीएमसी ने 19 तक मांगी रिपोर्ट

तीन सदस्यीय टीम गठित, कार्यकारी डीएमसी ने 19 तक मांगी रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | सत्ताबदलने के साथ नगर निगम प्रशासन में भी हलचल बढ़ गई है। निगम में आउट सोर्सिंग पर लगे करीब 640 कर्मचारियों की जांच की जाएगी कि वे दो साल कहां-कहां किस पद पर तैनात रहे। इसके लिए लेखा अधिकारी, एक्सईएन टू मुख्य सफाई निरीक्षक की ड्यूटी लगाई गई है। तीनों अधिकारियों से कार्यकारी डीएमसी कृष्ण कुमार ने 19 दिसंबर तक रिपोर्ट मांगी है। निगम सूत्रों का कहना है कि नगर निगम कार्यालय दूसरी शाखाओं में करीब 102 सफाई शाखा में 537 कर्मचारी सफाई ब्रांच में लगे हुए हैं। अधिकारियों को शिकायत मिली हैं कि कई कर्मचारियों 10 से 15 कर्मचारी हैं ही नहीं, उनकी लंबे समय से उनका वेतन निगम के खाते से लिया जा रहा था। दूसरा कई कर्मचारियों से निजी काम करवाए जा रहे हैं। इसलिए आउटसोर्सिंग पर लगे कर्मचारियों का दो साल का ब्यौरा खंगाला जा रहा है।

मैंने उठाया था निगम की मीटिंग में मामला

भाजपापार्षद अशोक खुराना का कहना है कि उन्होंने 14 नवंबर को निगम की मीटिंग में पूरे मामले को उठाया था। सदन को बताया था कि अधिकारियों के घर पर निगम के कर्मचारी काम कर रहे हैं। इसके बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू हुई। अब निगम द्वारा पूरे प्रकरण की जांच कराने के बाद बड़ा घोटाला सामने सकता है।