पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन में आड़े नहीं आएगा आधार कार्ड : ग्रोवर

राशन में आड़े नहीं आएगा आधार कार्ड : ग्रोवर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | विधायकमनीष ग्रोवर ने कहा है कि लोगों को पेंशन प्राप्त करने डिपू से राशन लेने में आधार कार्ड की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। वे शुक्रवार को जींद रोड पर माता दरवाजे के नजदीक बालकनाथ कॉलोनी में हवा सिंह गुलिया अन्य लोगों द्वारा उनके अभिनंदन के लिए आयोजित समारोह में लोगों से बातचीत कर रहे थे। लोगों ने विधायक के समक्ष पेंशन लेने डिपू से राशन लेने के लिए आधार कार्ड मांगे जाने की समस्या रखी। मनीष ग्रोवर ने लोगों को आश्वस्त किया कि उन्हें आधार कार्ड से संबंधित किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सुमन, भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन सिंह, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जोगेंद्र सैनी राजरानी शर्मा, भाजपा नेता रामअवतार वाल्मीकि कमल सिंह सैनी, भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी विजय आर्य, नगर निगम पार्षद जयकिशन शर्मा बाबा बद्रीगिरी आदि उपस्थित रहे।