पूर्व सैनिकों का सम्मेलन कल
रोहतक | ग्रेनेडियर्सएसोसिएशन के पूर्व सैनिकों का सम्मेलन रविवार को छोटूराम पार्क में किया जा रहा है। इसमें पूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों के लिए के लिए हितकारी योजनाओं के बारे में चर्चा की जाएगी। इसकी सूचना देते हुए सचिव सूबेदार मेजर आजाद सिंह मलिक ने कहा कि यदि किसी को पूर्व सैनिक या वीर नारी को पेंशन संबंधी या कोई अन्य समस्या है तो वह इसकी जानकारी अध्यक्ष को दे सकते हैं।