अध्यापक कल्याण संघ की बैठक आज
रोहतक | अध्यापकोंकी लंबित मांगों को लेकर शनिवार को मानसरोवर पार्क में हरियाणा राजकीय अध्यापक कल्याण संघ की बैठक सुबह 11 बजे होगी। इस बात की जानकारी देते हुए प्रांतीय प्रधान जितेंद्र राठी ने कहा कि बैठक में शिक्षा उत्थान तथा शिक्षक कल्याण विषयों पर चर्चा की जाएगी। वहीं बैठक में मौजूद सभी से उनकी राय भी जानी जाएगी कि किस प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में और भी बेहतर कार्य किया जाए।