पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देव कॉलोनी के रास्ते बंद करने के लिए खोदे गड्ढे, डाली मिट्‌टी

देव कॉलोनी के रास्ते बंद करने के लिए खोदे गड्ढे, डाली मिट्‌टी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमडीयूमें सुरक्षा को लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अब सख्ती बरतते हुए बैठक के दो दिन बाद ही देव कॉलोनी के रास्ते बंद करने की तैयारी कर ली है। अब रोज गार्डन के साथ वाले रास्ते पर गड्ढा खोदकर भवन निर्माण के काम को तेज कर दिया गया है तो दूसरी ओर टाइप टू के रास्ते को बंद करने के लिए वहां पर मिट्टी का बड़ा ढेर लगा दिया गया ताकि आने-जाने वाले को रोका जा सके। हालांकि अभी भी लोग इस मिट्टी के ढेर से चढ़कर ही एमडीयू परिसर में प्रवेश कर रहे हैं। वहीं रोज गार्डन के बाद वाले रास्ते पर खोदे गए गड्ढ़ों के बाद भी लोग नहीं रूक रहे हैं और ईंटों से रास्ता बनाकर अभी भी आना-जाना जारी है। उधर, देव कॉलोनी के लोग रास्ता बंद होने के चलते काफी परेशान हैं और रास्ता खुलवाने की बात कह रहे हैं। इसके लिए लोगों ने पार्षद से भी मुलाकात कर जल्द ही समाधान निकालने की बात कही है।

बता दें कि देव कॉलोनी के इन रास्तों को लेकर करीब डेढ़ साल से एमडीयू और कॉलोनीवासियों में खींचतान बनी हुई है। लगातार प्रयासों के बाद भी विश्वविद्यालय प्रबंधन तो इन रास्तों को बंद कर पाया है। साथ ही इसके लिए अपनी फजीहत भी करवा ली है। हां, कैंपस स्कूल के रास्ते को जरूर बंद किया गया था। उधर, वार्ड नंबर 9 के निगम पार्षद बलराज उर्फ बल्लू ने भी स्पष्ट कर दिया है कि रास्ते को किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने दिया जाएगा। इससे आमजन की परेशानी बढ़ जाएगी।

खुद जांचें वाहन और पहचान पत्र

कुलसचिवडॉ. एसपी वत्स तथा प्रॉक्टर प्रो. एसपी खटकड़ ने शुक्रवार सुबह 9.30 बजे गेट नंबर दो पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्वयं परिसर में रहे वाहनों के कागजात, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, कर्मचारियों विद्यार्थियों के वाहनों के स्टिकर परिचय पत्र जांचे। इस दौरान कागजात पूरे करने वाले वाहनों को गेट नंबर दो से ही वापस लौटा दिया गया।

अब गेट पर जमा करानी होगी वाहन की आरसी

एमडीयूके कुलसचिव डॉ. एसपी वत्स तथा प्रॉक्टर प्रो. एसपी खटकड़ की अगुवाई में शुक्रवार को एमडीयू के गेट नंबर दो पर सघन सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विवि कर्मचारियों के वाहनों पर मौके पर ही स्टिकर लगाए गए तथा बाहर से आने वाली गाडिय़ों की आरसी जमा करवाकर उन्हें विवि में जाने दिया गया। डॉ. वत्स ने कहा कि परिसर में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने क