- Hindi News
- अम्बाला और हिसार में लोगों के \"कष्ट\' दूर करेंगे खट्टर
अम्बाला और हिसार में लोगों के \"कष्ट\' दूर करेंगे खट्टर
सरकारने सभी जिलों में कष्ट निवारण कमेटियों का पुनर्गठन कर दिया है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अब अम्बाला और हिसार जिले में हर महीने होने वाली कष्ट निवारण समितियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा रोहतक फरीदाबाद, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु यमुनानगर सोनीपत, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ महेंद्रगढ़ गुड़गांव और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कुरुक्षेत्र फतेहाबाद जिलों में जिला जनसंपर्क एवं शिकायत निवारण समितियों की मासिक बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। इसी तरह लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री नरबीर सिंह करनाल रेवाड़ी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्रीमती कविता जैन जींद भिवानी और सहकारिता राज्यमंत्री बिक्रम सिंह यादव पंचकूला झज्जर में इन कमेटियों की बैठक लेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार को कैथल, सिरसा मेवात और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कम्बोज को पानीपत पलवल जिलों में कमेटियों की अध्यक्षता का जिम्मा दिया गया है।
सभी सांसद, विधायक, नगरपरिषद या नगरपालिका के अध्यक्ष, नगर निगम कमिश्नर, जिला परिषद अध्यक्ष, ब्लॉक समिति अध्यक्ष, मार्केट कमेटियों के चेयरमैन, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और जिला भाजपा अध्यक्ष इन कमेटियों के पदेन सदस्य होंगे।
सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान बैंकों के जरिए करने का फैसला किया है। इसलिए बैंकों को लाभपात्रों के खाते खोलने में सहयोग करना चाहिए।
पेंशनरों के खाते खोलने में मदद करें बैंक
मुख्यमंत्रीने प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत राज्य में शत प्रतिशत कवरेज के लिए बैंकों का आभार जताया है। शुक्रवार को अपने कार्यालय में अलग-अलग बैंकों के महाप्रबंधकों के साथ हुई बैठक में खट्टर ने कहा कि सरकार ने एक जनवरी 2015 से अलग-अलग सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान बैंकों के जरिये करने का फैसला किया है। इसलिए बैंकों को लाभपात्रों के खाते खोलने में सहयोग करना चाहिए।