- Hindi News
- टेस्ट ट्यूब बेबी पैदा करने से इनकार किया तो दुष्कर्म किया
टेस्ट ट्यूब बेबी पैदा करने से इनकार किया तो दुष्कर्म किया
यूपीके मेरठ के होटल के मालिक सुभाष भारती ने मैनेजर के तौर पर काम कर रही लॉ स्टूडेंट से दुष्कर्म किया। क्योंकि उसने टेस्टट्यूब बेबी पैदा करने से इनकार कर दिया था। छात्रा का आरोप है कि हॉस्पिटल के मालिक तैमूर, कंपाउंडर अमित मैरिंडा, नासिर, वाजिद और सुभाष भारती ने उसके साथ मारपीट की। सड़क पर घसीटकर पीटा। कॉलेज के छात्रों के सड़क पर उतरने के बाद एफआईआर दर्ज कर दो महिलाओं सहित पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है।
पंजाबमें सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या
अमृतसर|हरियाणाके रोहतक में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना की चर्चा के बीच यहां 26 साल की मजदूर युवती की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। महिला की लाश शहर के बाहर निर्माणाधीन इमारत में मिली। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
जयपुर| राजस्थानमें एक जापानी युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आईजी डीसी जैन ने बताया कि जापानी सैलानी के साथ रविवार रात को डुडु उपनगर के सुनसान इलाके में वारदात को अंजाम दिया गया। उसने डुडु पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। 25 साल की पीड़ित युवती रविवार को जयपुर की सैर के लिए आई थी। आरोपी युवक गाइड करने के बहाने उसके साथ हो गया। कुछ स्थानों पर युवती को घुमाने के बाद वह मोजामाबाद के सुनसान इलाके में ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान चलाया है।