महिलाओं का मातृत्व अवकाश बढ़ाने की मांग
महिलाओं का मातृत्व अवकाश बढ़ाने की मांग
रोहतक| सामुदायिककेंद्र आजादगढ़ में राजकीय कम्प्यूटर लैब सहायक संघ की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का जिला प्रधान शक्ति सिंह ने कहा कि निजी कंपनियों के द्वारा लैब सहायकों को पिछले कई सालों से गुलामों की तहर रखा है। संगठन एकजुट होकर इसके खिलाफ आवाज उठाएगी। इसमें महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश, सरकारी अवकाश की सुविधाएं सरकार द्वारा हर साल लैब सहायकों को 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिया जाए। कार्यशाला में सुरेंद्र राठी, सुनील राणा, मैनपाल, आशीष कुमार, हैप्पी राठी, नरेंद्र उपस्थित रहे।