- Hindi News
- जीप ट्रक की टक्कर, 14 घायल, 4 की हालत गंभीर
जीप-ट्रक की टक्कर, 14 घायल, 4 की हालत गंभीर
बहादुरगढ़ | दिल्लीसे जींद जा रही जीप रविवार शाम सात बजे हाईवे पर जाखौदा मोड़ पर सामने से रही ट्रक की चपेट में आने से 12 फीट गहरे गड्ढ़े में पलट गई। इससे जीप में सवार 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें रात आठ बजे तक पीजीआई रोहतक रवाना किया गया।
घायलों में दस लोग जींद जिले के निवासी हैं चार लोग रोहतक के रहने वाले हैं। इस हादसे में घायल दीपक जैन ने बताया कि वे दिल्ली में जैन मुनि आश्रम में प्रवचन सुनने गए थे। वापस आते समय जैसे ही बहादुरगढ़ से दस किलोमीटर आगे जाखौदा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो वहां गोभक्तों ने मार्ग जाम किया हुआ था। सुबह भी उन्हें यहां से गांव के मार्ग से निकलना पड़ा था। जैसे ही जाखौदा मोड़ पर पहुंचे तो वहां खड़े पुलिस कर्मचारियों ने जीप को दूसरे मार्ग से निकलने को कहा जिससे वाहन बिना जाम में फंसे आगे जा सके। वह नीचे की तरफ मुड़ ही रहे थे कि तभी जाम खुल गया रात से वहां खड़े ट्रकों ने बहादुरगढ़ की तरफ तेज गति से बढ़ने लगीं। तेज गति से रही ट्रक ने जीप को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर से थी कि उनकी जीप 12 फीट गहरे गड्ढ़े में जा गिरी। इस हादसे के बाद घायलोंं को अस्पताल में ही होश आया। अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर ज्ञान ने बताया कि चार की हालत ज्यादा गंभीर है। उन्हें सबसे पहले रोहतक भेजा गया है। घायलो में जींद के अर्बन एस्टेट निवासी करतार, रोहतक रोड के हरिदेव, रोहतक रोड जींद के विजय जैन, किरण जैन, ज्योति, निर्मला, दीपक जैन चार अन्य लोग थे जिनके नाम का पता नहीं चल सका।
दुर्घटना के समय सीएम भूपेंद्र सिंह हुडा के ओएसडी सूर्यदेव दहिया अपने दो साथियों के साथ रोहतक से बहादुरगढ़ रहे थे। जैसे ही दुर्घटना हुई स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो अन्य वाहनों के द्वारा बहादुरगढ़ ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां एम्बुलेंस की कोई सुविधा भी नहीं थी।
यहीं नहीं ट्रॉमा सेंटर में चारों तरफ खून पसरा था लोग बेहोश पड़े थे। वहां एक ही डॉक्टर मौजूद था। इस वजह से वहां मौजूद नर्स स्टाफ ने व्यवस्था संभाली। सीएम के ओएसडी के शोर मचाने सस्पेंड करने की चेतावनी देने के बाद ही वहां अन्य डॉक्टर पहुंचे। दहिया ने डीएसपी ट्रेफिक इंस्पेक्टर पर दबाव डाला तब जाकर वहां एक घंटे की देरी से एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सका।