दुकानदारों से झड़प, सामान जब्त
अतिक्रमणको लेकर तीन दिन गांधीगिरी से काम नहीं चला तो निगम पार्षद शुक्रवार को बैकफुट से फ्रंटफुट पर गए। केवल निगम के अधिकारियों अतिक्रमण हटाओ टीम को साथ लेकर रेलवे रोड, किला रोड, झज्जर रोड शिवाजी कालोनी बाजार में दस्तक दी, बल्कि कई जगह सड़क पर रखा सामान तक जब्त कर लिया। तीन जगह निगम की टीम के साथ दुकानदारों की झड़प भी हुई, लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते अतिक्रमणकारियों की एक चली। अब शनिवार से निगम उन व्यापारियों को भी नोटिस थमाएगा, जिन्होंने दुकानों के बाहर सीढ़ियां बनाकर ग्रिल लगा रखी है। एक माह पहले निगम में प्रस्ताव पास करके शहर के बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई का फैसला लिया गया था। बार-बार चेतावनी के बाद भी अतिक्रमणकारी बाज नहीं आए। यहां तक तीन दिन से निगम पार्षदों ने हाथ जोड़कर दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने की अपील की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ कमेटी के अध्यक्ष एवं पार्षद अनिल कुमार, पार्षद बलराज उर्फ बल्लू सूरजमल रोज ने निगम के कार्यकारी डीएमसी एवं एटीपी कृष्ण कुमार से दो टूक बात की। 15 मिनट चली मीटिंग में तय हुआ कि 3:15 बजे निगम की टीम सबसे पहले किला रोड बाजार में दबिश देगी।
छापेकी सूचना लीक, निगम की टीम ने बदली रणनीति
निगमका अतिक्रमण हटाओ दस्ता भिवानी स्टैंड पर पहुंचा। थोड़ी देर बाद निगम के एटीपी कृष्ण कुमार अतिक्रमण हटाओ कमेटी के चेयरमैन अनिल भी पार्षदों की टीम सहित पहुंच गए, लेकिन सामान उठाने की खबर पहले ही लीक हो चुकी थी। इसलिए किला रोड पर दुकानदार सामान समेट चुके थे। निगम की टीम ने आखिरी समय पर रणनीति बदली और रेलवे रोड पर दस्तक दे दी। मोड़ के ऊपर हलवाई के गैस चूल्हे, सिलेंडर दूसरा सामान तक जब्त कर लिया।
अभियान पर राजनीति पड़ जाए भारी : पार्षदोंने बाजारों को जाम मुक्त करने के लिए अभियान छेड़ा है लेकिन कुछ व्यापारी नेता मामले को लेकर निगम प्रशासन पर राजनीतिक दबाव डलवाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा नेताओं को भी फैसला करना होगा कि वे अतिक्रमणकारियों के साथ हैं या आम आदमी के साथ, जो हर समय सड़क पर जाम के चलते परेशान रहता है।
...संबंधित फोटोपैकेज पेज-14 पर
...जब किला रोड पर दुकानदार बोला, प्रधान ने ही अतिक्रमण करो: सड़कके पर फड़ी लगा बैठे दुकानदारों से कहा कि वे निगम द्वारा तय सीमा में ही रहें। दुकानदार न