- Hindi News
- पार्षदों का कोरम पूरा नहीं, अब मीटिंग 15 को
पार्षदों का कोरम पूरा नहीं, अब मीटिंग 15 को
रोहतक | कमर्शियलभवनों के नक्शे पास करने के लिए शुक्रवार को वाणिज्यिक कमेटी मीटिंग रद्द कर दी गई, क्योंकि पार्षद अशोक खुराना, अनिता मिगलानी अजय जैन टाटू मीटिंग में नहीं सके थे। अब 15 दिसंबर को कमेटी संबंधित वार्डों के पार्षदों की मीटिंग होगी, जिसमें प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। ज्ञात है कि शहर में नियम तोड़ बिल्डिंगों का निर्माण किया जा रहा है, जिनकी संख्या 1397 तक पहुंच चुकी है। 14 नवंबर को प्रस्ताव पास किया गया कि अब निगम की वाणिज्यिक भवन प्लान कमेटी नक्शे पास करेगी। इस कमेटी में नीरा भटनागर, अनिल कुमार, राजबीर सैनी, गुलशन ईश-पुनियानी अनिता मिगलानी को शामिल किया गया था। इसके लिए 12 दिसंबर को कमेटी की मीटिंग होनी थी, जिसमें पार्षद ममता रानी, बलराज बल्लू, अशोक खुराना, संजय सैनी अजय जैन टाटू के वार्ड की बिल्डिंग का नक्शा पास कराने के लिए आवेदन किया गया था, जिसे सभी पार्षद आने के कारण रद्द कर दिया गया।