कुलसचिव निदेशक के इस्तीफे की अफवाह
रोहतक | पंडितबीडी शर्मा हेल्थ विवि के कुलपति डॉ. एसएस सांगवान की सेवानिवृति के बाद अफवाहों का दौर शुरू हो चुका है। शुक्रवार को रात साढ़े 10 बजे से विवि के दो बड़े अधिकारियों को लेकर इस्तीफे की अफवाह उड़ती रही। अधिकारियों की अचानक से इस्तीफा देने की खबर की आधिकारिक पुष्टि देर रात तक नहीं हुई। खबर है कि देरशाम कुलपति कार्यालय में कार्यवाहक कुलपति डॉ. वीके जैन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें किसी मुद्दे पर बहसबाजी में कुलसचिव डॉ. सरला हुड्डा पीजीआई निदेशक डॉ. चांद सिंह ढुल ने इस्तीफा देने की बात कही। इनमें से एक अधिकारी का इस्तीफा भी विवि प्रबंधन द्वारा स्वीकारने की अफवाह भी सामने आई है। इस मामले को लेकर जब अधिकारियों से संपर्क साधा गया, तो किसी भी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। खबर है कि बीते सप्ताह में रोहतक आगमन पर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की पीजीआई को लेकर तीखी टिप्पणियां होना इस्तीफा का सबसे बड़ा कारण है।