पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 338 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

शिविर में 338 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिविर में 338 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

रोहतक। गोहानाके सावन कृपाल रूहानी मिशन, कृपाल आश्रम में संत राजिंदर सिंह महाराज के जन्मोत्सव पर आध्यात्मिक सम्मेलन के समापन रविवार को हुआ। सम्मेलन के अंतिम दिन मुफ्त मेडिकल जांच शिविर आयोजित हुआ। जिसमें डॉक्टरों ने 338 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में 190 लोगों के शुगर की जांच की गई। संत राजिंदर महाराज का शिकागो अमेरिका से लाइव वीडियो सत्संग चलाकर भक्तों को सुनाया गया। हमें फूल की सुंगध की तरह प्रेम को फैलाना चाहिए। इस मौके पर डॉ. कैलाश, डॉ. शशि भूषण, डॉ. सुशील, डॉ. अमित, डॉ.अंजलि, डॉ. तरुण, डॉ. टीना, डॉ. अभिषेक, डॉ. अनिमेश मिश्र उपस्थित रहे।