575 रंगरूट की हुई पासिंग आउट परेड
सुनारियास्थित पुलिस अकादमी में रविवार को 575 पुलिस जवानों की पासिंग आउट परेड हुई, जहां डीजीपी श्रीनिवास वशिष्ठ ने जवानों की सलामी ली और उन्हें पद राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई। पासिंग हुए जवानों को विस चुनाव में तैनात किया जाएगा।
चुनाव आचार संहिता के चलते हुए सादे समारोह में जवान की पासिंग आउट हुई। इस अवसर पर सुनारिया पीटीसी के प्रभारी आईजी सुभाष यादव, आईजी अनिल राव, डीआईजी सौरभ सिंह अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहें। डीजीपी ने कहा कि इस समय पासिंग आउट से पुलिस को काफी मदद मिलेगी।
रोहतक. सुनािरयापुलिस एकडेमी में परेड की सलामी देते जवान