पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपनी स्टेनगन से लगी कांस्टेबल को गोली, मौत

अपनी स्टेनगन से लगी कांस्टेबल को गोली, मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीटीरोड बहालगढ़ चौकी में कार्यरत एक कांस्टेबल बुधवार को ऑटो में बैठा अपनी ही स्टेनगन से सूट हो गया। इत्तेफाक से चली गोली उसकी जांघ में लगी और पेट को चीरते हुए गर्दन से पार हो गई।

अचानक चली गोली से आसपास के क्षेत्र के लोग सहम गए और दुकानदार दुकान छोड़कर बाहर गए। जब उन्होंने ऑटो में कांस्टेबल लहूलुहान हालत में देखा तो तुरंत कांस्टेबल को कार से शहर के सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर कांस्टेबल ने करीब 10 मिनट बाद दम तोड़ दिया। घटना के बाद डीएसपी दर्शनलाल राई थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। कांस्टेबल पवन गांव मौखरा जिला रोहतक का रहने वाला था। हाल में वह बहालगढ़ चौकी में कार्यरत था। रात को ड्यूटी देने के बाद वह दिन में गुड़गांव ग्रामीण बैंक में ड्यूटी देने के लिए गया था। दिन के समय बैंक का लंच होने के बाद वह बैंक से निकलकर बाहर खड़े एक ऑटो में आकर बैठ गया और अपनी स्टेनगन नीचे रख दी। इस दौरान अचानक स्टेनगन से फायर हो गया। गोली पवन की जांघ को चीरती हुई पेट से होती हुई गर्दन के पार हो गई। घटना के बाद बहालगढ़ चौकी में तैनात कई कांस्टेबल एएसआई मदद के लिए मौके पर पहुुुंचे और कार से पवन को तुरंत सामान्य अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने के बाद पवन ने जिंदगी से लड़ते हुए करीब 10 मिनट बाद दम तोड़ दिया।