- Hindi News
- सोनीपत में जाम लगा रहे छात्रों को पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा
सोनीपत में जाम लगा रहे छात्रों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
एसडीएमकार्यालय के सामने जाम लगाने का प्रयास कर रहे आईटीआई के छात्रों को पुलिस ने बुधवार दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। छात्र बस पास की रसीद को रोडवेज विभाग की ओर से नहीं मानने से खफा थे।
इसके विरोध में पहले उन्होंने खरखौदा रोहतक बाईपास पर जाम लगाया, लेकिन साढ़े आठ मिनट जाम लगाने के बाद जब वाहन दूसरे मार्ग से डायवर्ट होने लगे तो उन्होंने एसडीएम कार्यालय के सामने चौराहे पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस को इसकी पहले से ही भनक थी और जाम लगाने आए आईटीआई के छात्रों को पुलिस ने डंडों से खदेड़ दिया। छात्रों का कहना है कि सोनीपत परिवहन विभाग को आईटीआई के छात्रों ने आईटीआई के मार्फत बस पास के पैसे दिए हुए हैं। जिसकी उनके पास रसीद भी है, जब बस पीरियड शुरू हो चुका है तो रोडवेज की बसों को भाड़ा क्यों दें? इसीलिए आईटीआई के छात्र रसीद से माध्यम से बगैर टिकट यात्रा करते हैं, जिसे रोडवेज फ्लाइंग दस्ता नहीं मानता।
इसी बात से क्रोधित होकर उन्होंने मार्ग को बाधित करने की योजना बनाई थी जो पुलिस के डंडे पड़ने पर फ्लाप हो गई। उन्होंने पास के लिए पैसे जमा किए हुए हैं। बस पास आने तक उन्हें आईटीआई द्वारा रसीद उपलब्ध कराई हुई है, लेकिन बस टिकट चैकिंग स्टॉफ उनकी इस स्लिप को मानने से इंकार कर रहा है और उनके दस गुना किराया वसूलता है।
सिरसा| लंबेसमय से नए भवन की मांग कर रहीं नेशनल गर्ल्स विंग की छात्राओं ने गुरुवार को कॉलेज के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्राएं बोलीं क्या प्रशासन उस दिन कार्रवाई करेगा जिस दिन इस खंडहर बिल्डिंग के नीचे छात्राएं दब जाएंगी। प्रशासन हमें जवाब दे कि ऐसी दुर्घटना का जिम्मेदार कौन होगा। उधर छात्राओं के समर्थन में एबीवीपी सदस्यों ने सीएम हुड्डा के पुतले की शव यात्रा निकाली।
गर्ल्स विंग के सामने पुतला फूंककर रोष प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रही छात्राएं गुरजीत कौर, पूजा, हरजीत कौर, गीता, रजनी, किरण, प्रमीला, पूजा, दयावंती, संतोष, शैलजा, मीरा, नीतू ने रोष स्वरूप शब्दों में कहा कि जिला प्रशासन उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है। बार-बार प्रदर्शन करने, आंदोलन करने, चेतावनी देने, अधिकारियों से मिलने, स्वयं डीसी से मिलने के बाद भी उनकी मांगों ज्यों की त्यों बनी हुई है। प्रशासन ने छात्राओं को बरगलाने के लिए वाटर कूलर लगा सफाई व्यवस्था दुरू