- Hindi News
- वकील से मारपीट मामले की आईजी करेंगे जांच
वकील से मारपीट मामले की आईजी करेंगे जांच
सोनीपत|जूनियर वकीलसे मारपीट सात वकीलों के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज किए केस मामले में जिला बार के वकील प्रधान भगत सिंह के नेतृत्व में मंगलवार शाम सीएम से मिलने दिल्ली पहुंचे। यहां सीएम नहीं मिले, इसके बाद वकीलों ने रोहतक सांसद दीपेंद्र हुडा से मिलकर अपनी शिकायत रखी। प्रधान भगत सिंह ने बताया कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि रोहतक आईजी से मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। वकीलों के दल ने आरोप लगाया कि सोनीपत पुलिस वकील कुलदीप सैनी की शिकायत पर केस दर्ज नहीं कर रही है, जबकि जांच किए बिना ही सात वकीलों पर केस दर्ज किया गया है।
मामले को लेकर बुधवार को भी जिला बार के वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा। प्रधान ने कहा कि 18 सितंबर को फिर से बार के वकीलों की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें आंदोलन की अगली रणनीति तैयार की जाएगी।