झंग कॉलोनी में ताला तोड़कर 3.5 लाख चोरी
झंग कॉलोनी में ताला तोड़कर 3.5 लाख चोरी
रोहतक | शहरकी झंग कॉलोनी में चोर मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए की नकदी निकाल कर ले गए। मकान मालिक ने सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया है। कॉलोनी निवासी जसबीर ने पुलिस को बताया कि अलमारी के अंदर 3 लाख 50 हजार रुपए रखे थे। किसी कार्य से वे बाहर चले गए। वापस अाए तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर से लाखों रुपए की नकदी गायब थी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करके केस दर्ज कर लिया।