पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमडीयू में डेढ़ लाख का तार चोरी सीसीटीवी में कैद हुईं 4 महिलाएं

एमडीयू में डेढ़ लाख का तार चोरी सीसीटीवी में कैद हुईं 4 महिलाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमडीयूके बायोसाइंस केमेस्ट्री विभाग के पास बने स्टोर रूम से डेढ़ लाख कीमत का तांबे का तार चोरी हो गया। सप्ताहभर से परेशान सुरक्षाकर्मियों को रविवार को बड़ी कामयाबी मिली। स्टोर रूम का ताला तोड़ने वाली कूड़ा बीन रही महिलाओं को पकड़ लिया गया है।

इन महिलाओं के चेहरे एमडीयू के सीसीटीवी में कैद हो गए थे। इनकी पिछले रविवार से ही तलाश हो रही थी। यहां तक कि चोरी की वारदात की भी किसी को शिकायत नहीं दी गई थी। रविवार को सुरक्षाकर्मियों रामकुमार उनकी टीम ने इन्हें पकड़कर पीजीआईएमएस थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

देव कॉलोनी के रास्ते से जाती थीं बाहर

पकड़ीगई दो महिलाओं ने रेलवे लाइन के पास बैठी अन्य दो महिलाओं का भी पता बताया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के सामने कबूल किया कि वे रोजाना दिल्ली वाली रेलवे लाइन के रास्ते से एमडीयू परिसर में आती थी और इसके बाद चोरी कर देव कॉलोनी के रास्ते से निकल जाती थी। बता दें कि कई बार विवि प्रबंधन की ओर से इन रास्तों को बंद करने का मुद्दा उठाया जा चुका है, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है। अब पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए गए थे कि जैसे ही फुटेज में दिखने वाली महिलाएं सामने आए तो उन्हें तुरंत पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया जाए। इसी के तहत रविवार को फिर से चोरी के इरादे से ही महिलाएं बोरी लेकर परिसर में घूम रही थीं। -तरुण शर्मा, सुरक्षानियंत्रक, एमडीयू।

ऐसे दिया घटना को अंजाम

हुआयूं कि रविवार को बीते रविवार को सुबह सवा 11 बजे एक-एक कर तीन कूड़ा बीनने वाली महिलाएं बायो साइंस परिसर के पास पहुंची। इनकी हरकतें दोनों इमारतों पर लगे सीसीटीवी में कैद हो रही थी। इनमें से दो महिलाओं ने लोहे के गेट पर लगे कुंडी ताले को करीब 25 मिनट की जद्दोजहद कर तोड़ दिया और यहां पर बिजली ठेकेदार के रखे डेढ़ लाख कीमत के तांबे के तार को चुरा लिया। इन महिलाओं का कहना है कि उन्होंने तार को कबाड़ी को बेच दिया है। ठेकेदार सत्यवान ने इसकी सूचना सुरक्षाकर्मियों को दी और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इनमें महिलाओं की हरकतें स्पष्ट देखी जा सकती हैं।

रोहतक. आरोपीमहिलाएं पीजीआई पुलिस थाना में बैठी हुईं सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई कूड़ा बीनने वाली एक महिला।