- Hindi News
- हड़ताल नहीं, टूटी इलाज की आस लौटने लगे मरीज, 2 और की मौत
हड़ताल नहीं, टूटी इलाज की आस लौटने लगे मरीज, 2 और की मौत
डॉक्टरोंकी हड़ताल के चलते पीजीआई में भर्ती मरीजों की सांसें थमने लगी हैं। अब तक हुई तीन मौतों ने जहां मरीजों उनके परिजनों को हिलाकर रख दिया है, वहीं कोई ठीक होने के बाद डिस्चार्ज होेने के लिए 4 दिन से डॉक्टरों के इंतजार में बैठा है। समय पर दवाएं मिल रही हैं और ही 3 दिन से कोई डॉक्टर राउंड पर आया। चार दिन से डायलिसिस होने से किडनी मरीज की हालत नाजुक होती जा रही है।
रविवार को हड़ताल खत्म करने के लिए दिनभर उच्च अधिकारियों ने हड़ताली डॉक्टरों से संपर्क नहीं किया। इस बीच इलाज मिलने से दो और मरीजों की मौत हो गई। सोमवार को भी हड़ताल जारी रहेगी। सुुबह 9 बजे फिर से हड़ताली डॉक्टर विजय पार्क में बैठक करेंगे। हड़ताल खत्म होते देख गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों ने अब घर लौटना शुरू कर दिया है। वहीं लगातार गिरफ्तारी का दबाव बनने पर अब मृतक अंकिता के परिजनों ने भी वार्ड 14 के दो डॉक्टरों डॉ. जसबीर डॉ. निखिल के खिलाफ पुलिस थाना पीजीआईएमएस में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही डॉक्टरों पर जातिसूचक शब्द कहने के आरोप लगाए हैं।
दो और मरीजों की गई जान
मेडिसनविभाग में सोमवार को डॉक्टरों की कमी के चलते दो मरीजों की जान भी चली गई। विभाग में अपने मरीज को लेकर आए बोहर निवासी कप्तान सिंह ने बताया उनके साथ वाले बेड नंबर पर 24 मेवात की एक 18 वर्षीय लड़की प्रतिभा भी भर्ती थी। शनिवार देर शाम तक प्रतिभा को देखने के लिए कोई नहीं आया। कई बार डॉक्टरों को बुलाने का आग्रह भी किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसी बेड पर दो दिन पहले इन्हीं कारणों के चलते एक 40 वर्षीय महिला की मौत हो चुकी है।
एसपी से मिलने पहुंचे पीड़ित परिजन
वहींसोनीपत के गांव बिलबिलाना की मृतक अंकिता के पिता आनंद ने बताया कि रविवार को न्याय की मांग को लेकर एसपी सौरभ सिंह से मिलने के लिए उनके निवास पर पहुंचे, लेकिन मुलाकात होने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा। अब उनकी ओर से सोमवार को दोबारा एसपी से मुलाकात की जाएगी। इससे पूर्व, परिजनों ने मानसरोवर पार्क में करीब एक घंटे तक बैठक भी की। परिजनों का आरोप है कि उन्हें भी न्याय मिलना चाहिए।
डीआईजी सौरभ सिंह से मिलने जाते समरगोपालपुर गांव के निवासी
रोहतक. पीजीआईके आपातकालीन विभाग में घायल अनिकेत उसका बेटा आरुष डॉक्टर का इंतजार करते हुए।