पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोयल ने समर्थकों की नब्ज टटोली, भाजपा प्रत्याशी पहुंचे मनाने

गोयल ने समर्थकों की नब्ज टटोली, भाजपा प्रत्याशी पहुंचे मनाने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीनबार हार की हैट्रिक लगा चुके मनीष ग्रोवर को टिकट मिलते ही रोहतक शहरी सीट पर टिकट के चक्कर में कांग्रेसी से भाजपाई वैश्य संस्था के प्रधान मनमोहन गोयल के अगले कदम पर राजनीतिक दलों की नजर टिक गई है।

पूर्व मंत्री सेठ उद्योगपति एवं सांसद नवीन जिंदल के बहनोई गोयल किसी भी पार्टी का गणित बिगाड़ सकते हैं। इसके चलते सुबह भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर साथ नेताओं के साथ मनमोहन गोयल को मनाने के लिए उनके घर पहुंचे, लेकिन गोयल ने अगला राजनीतिक कदम उठाने से पहले समर्थकों की मीटिंग बुलाकर दो दिन में निर्णय लेने की बात कही है।

मैंभाजपाई, समर्थक नहीं

अपनेआवास पर समर्थकों से मनमोहन गोयल ने कहा कि टिकट के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर से बात की, लेकिन तंवर ने मना कर दिया। उन्होंने भाजपा नेताओं से संपर्क किया तो संदेश मिला की पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता लें। पार्टी की सदस्यता ली, लेकिन अंतिम समय में टिकट मनीष ग्रोवर को दे दिया। आज के दिन वे तो भाजपाई हैं, लेकिन समर्थक नहीं।

चुनावलड़ना, राजनीतिक तौर पर घातक

समर्थकोंने गोयल से कहा कि राजनीति में जिंदा रहने के लिए चुनाव लड़ना जरूरी है। पिछली बार जहां कांग्रेस के आला नेताओं के दबाव चुनाव नहीं लड़ पाए। इस बार भाजपा की टिकट से मैदान में उतरना था, लेकिन बात नहीं बनी। अब तीसरी पार्टी या निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा जाए। क्योंकि अगर चुनाव नहीं लड़ेंगे तो राजनीतिक भविष्य के लिए घातक होगा।

गोयल के कदम पर हर दल की नजर

रोहतकसीट पर अब तक 15 चुनाव में केवल तीन बार गैर पंजाबी विधायक बना है। सेठ श्री किशन दास ने दो बार जहां भाजपा के दिग्गज नेता डॉ. मंगलसेन को हराया, वहीं 1996 में हविपा की टिकट पर पूर्व गृहमंत्री सुभाष बतरा को मात दी। इसके अलावा 1952 से अब तक पंजाबी समुदाय का ही विधायक बनता रहा है। गोयल के अगले कदम पर भाजपा ही नहीं, कांग्रेस की भी कड़ी नजर हैं।

रोहतक. अपनेनिवास पर समर्थकों को संबोधित करते मनमोहन गोयल।