130 एकड़ में मेडिकल कॉलेज
चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भिवानी में चौ.बंसीलाल मेडिकल कॉलेज विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की थी। विश्वविद्यालय की कक्षाएं राजकीय शिक्षण महाविद्यालय में शुरू करने की घोषणा कर गए थे, लेकिन काम नहीं शुरू हो सका। भाजपा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर 26 दिसंबर को लोगों की समस्याओं को जानने के लिए भिवानी दौरे पर आए थे। मुख्यमंत्री खट्टर ने शहर गांवों में सड़कों गलियों के निर्माण के लिए 70 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भिवानी में चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के लिए अलग से स्थान चिंहित कर उसके निर्माण की घोषणा की। वर्तमान में विश्वविद्यालय शिक्षण महाविद्यालय में चल रहा है।
उच्चत्तर शिक्षा प्राप्त करने के लिए हिसार, रोहतक या अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। शहर में एक अन्य राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बनाने की घोषणा की थी। दादरी रोड पर पार्क बनाने की घोषणा की। शहर में रिंगरोड बनाया जाएगा।