- Hindi News
- सोनीपत स्वाइनफ्लू से महिला की मौत एक सप्ताह से पीजीआई में थी दाखिल
सोनीपत - स्वाइनफ्लू से महिला की मौत एक सप्ताह से पीजीआई में थी दाखिल
खांडा गांव में स्वाइन फ्लू बीमारी से 55 वर्षीय महिला सतोंष प|ी साधूराम की मौत हो गई। महिला को बुखार जुकाम हुआ था, परिजनों ने महिला को पहले खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया था। जहां से उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने स्वाइन फ्लू की पुष्टि करने के बाद इलाज शुरू किया। एक सप्ताह बाद इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक महिला के पति साधूराम ने कहा कि चिकित्सकों जांच के बात बताया था कि स्वाइन फ्लू का असर अधिक हो गया था।