पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैंने कभी नहीं कहा, मैं मोदी कोर कमेटी का सदस्य : खट्‌टर

मैंने कभी नहीं कहा, मैं मोदी कोर कमेटी का सदस्य : खट्‌टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करनाल से भाजपा के प्रत्याशी मनोहरलाल खट्टर खासी चर्चा में हैं। दरअसल, उनके बाहरी होने से स्थानीय नेता नाराज हैं तो भाजपा के दूसरे बड़े नेता इसलिए खुश नहीं, क्योंकि उनकी चर्चा सीएम कैंडिडेट के तौर पर भी हो रही है। उनका नाम मोदी के साथ जोड़ा जा रहा है। इनसवालों पर खट्टर ने दिए जवाब...

1. क्या आप सीएम की कतार में हैं

सीएमबनाने का फैसला पार्टी का होता है, पार्टी जो फैसला करेगी, वही मान्य होगा।

2.कभी चुनाव नहीं लड़ा, कैसे जीतेंगे

मैंनेचुनाव तो लड़वाए हैं। मुझे चुनाव का अनुभव है। पांच प्रदेशों में संगठन मंत्री रहा हूं। इसी प्रदेश से हूं, जनता मुझे जानती है।

3.आप खुद को मोदी की कोर टीम का सदस्य बताते हैं, सांसद नाराज हैं

मैंनेकभी कोर कमेटी को लेकर बात नहीं की। जब नरेंद्र मोदी हरियाणा के भाजपा प्रभारी थे, तब मैं उनके साथ छह साल तक रहा हूं। मेरे पास भी प्रदेश की जिम्मेवारी थी। मैं यहां चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष रहा हूं। सांसद अश्विनी चोपड़ा के बयान की मुझे जानकारी नहीं। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।

27 की उम्र में घर छोड़ा, अविवाहित हैं

मनोहरलाल खट्टर का जन्म वर्ष 1954 में रोहतक जिला के निंदाणा गांव में हुआ था। प्राथमिक शिक्षा उन्होंने बनियानी गांव में हासिल की। 27 की उम्र में उन्होंने घर छोड़ दिया था। उन्होंने शादी नहीं की है। लॉ ग्रेजुएट खट्टर वर्ष 1980 में आरएसएस से जुड़े। वर्ष 1994 में उन्हें भाजपा में भेज दिया गया। वह वर्ष 1994 से 2002 तक पांच प्रदेशों में भाजपा के संगठन मंत्री रहे। वर्तमान में भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं।